दिल्ली: जम्मू कश्मीर के पूर्व विधायक त्रिलोचन सिंह वजीर की संदिग्ध मौत

हमीरपुर में प्रेक्षक ने किया स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल इस्कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन टोंक : नेशनल हाईवे 52 पर सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल तीसरे चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना श्रीगंगानगर : वेश्यावृति के अड्डे का पर्दाफाश,11 लोगो को किया गिरफ्तार आज का राशिफल महाराष्ट्र में मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने जब्त किया 12.74 किलोग्राम सोना रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक सहरसा में आयोजित हुआ स्वीप जागरूकता अभियान उदयपुर : भामाशाहों की मदद लेकर स्मार्ट टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास रूम तेजस्वी पहुंचे उदाकिशुनगंज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ की राष्ट्रपति की अगवानी उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग युद्धस्तर पर जुटा The Great Indian Kapil Show: खत्म हुई कपिल शर्मा के शो के पहले सीजन की शूटिंग परीक्षा परिणामों के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने विभिन्न जिलों में कार्यशाला का आयोजन विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेक्टर ने दिया नेवता मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त-08 जवान घायल टोंक के गांवों में अब ड्रोन से होगा नैनो यूरिया खाद और कीटनाशक दवाई का छिड़काव मथुरा में गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों के साथ बैठक पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत टनकपुर मथुरा विशेष गाड़ी का संचालन दिसंबर 2024 तक के लिए बढ़ा

दिल्ली: जम्मू कश्मीर के पूर्व विधायक त्रिलोचन सिंह वजीर की संदिग्ध मौत

Anjali Yadav 09-09-2021 14:25:36

अंजलि यादव,          
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,          


नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के पूर्व विधायक और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर का शव उनके अपार्टमेंट से बरामद किया गया है। त्रिलोचन सिंह वजीर का शव पश्चिमी दिल्ली स्थित बसाई दारापुर इलाके में उनके अपार्टमेंट में मिला है। त्रिलोचन सिंह वजीर की उम्र 67 वर्ष थी। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार त्रिलोचन सिंह वजीर की गोली मारकर हत्या की गई है। 

 

हालांकि उनकी मौत की स्पष्ट वजह पता नहीं चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बात की पुष्टि हो सकेगी कि त्रिलोचन सिंह वजीर की मृत्यु कैसे
हुई है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या का केस दर्ज किया है।
 

त्रिलोचन सिंह वजीर की मौत पर आश्चर्य जताते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा विधान परिषद के पूर्व सदस्य और मेरे सहयोगी सरदार टीएस वजीर के आकस्मिक निधन की भयानक खबर से स्तब्ध हूं। कुछ दिन पहले ही हम जम्मू में एक साथ बैठे थे। मैंने यह सोचा भी नहीं था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी। उनकी आत्मा को शांति मिले। 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :